×

जिलाधिकारी डॉ बीके सिंह ने शमशाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा। लोगों की सुनी जन समस्याएं तथा वितरित की राहत सामग्री।

महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद। बांधों से पानी छोड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से जहां किसानों की फासले पानी में समा गई है। गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा है निकले इलाकों में ग्रामीणों को मुसीबतें बढ़ गई है। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है। उसको लेकर ग्रामीण चौकन्ने हो गए हैं। इसी को देखते हुए फर्रुखाबाद जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह अपने प्रशासनिक अम ले के साथ शमशाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बेटा वल्लू एवं स मेची पुर चिता र मैं गए और बाढ़ से हुए नुकसान के संबंध में ग्रामीणों से विस्तृत रूप से जानकारी की तथा पानी में डूबी हुई फसलों एवं गांव में पानी भरी हुई झोपड़िया को देखा। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से बाढ़ से हुई नुकसान का आकलन करके प्रशासन को शीघ्र भेजने को कहा तथा क्षेत्रीय लेखपालों से इसका शीघ्र सर्वे करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बाढ़ पीड़ितों का इस गंगा की बाढ़ से जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाएगा। शासन स्तर पर इसकी लिखा पड़ी चल रही है। किसी बाढ़ पीड़ित को चिंता करने की जरूरत नहीं है हम लोग इस संकट की घड़ी में साथ में हैं और प्रशासन आप लोगों की हर संभव मदद करेगा।
इस दौरान जिला अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की इस मौके पर कायमगंज एसडीएम रविंद्र कुमार सी ओ कायमगंज के अलावा थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed