उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ।



फिरोजाबाद । सेवा, सुशासन और सुरक्षा को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल व अन्य ने मीडिया से वार्ता में कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 8 साल की उपलब्धियां को प्रस्तुत की। पिछले 8 साल में योगी सरकार ने यूपी में कानून राज स्थापित किया, संगठित अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। अब, यूपी में हर व्यक्ति सुरक्षित है, अपराधों व अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लग चुका है। तथा, आम जनमानस को न्याय मिल रहा है।
योगी सरकार की यह सफलता यूपी के विकास और समृद्धि के मार्ग में मील का पत्थर साबित हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, बेहतर विकास, उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा, रोजगार एवं सुशासित प्रदेश बनकर भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
आज उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है तथा लॉ एंड ऑर्डर के मामले में दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बना है। 24 मार्च से 14 अप्रैल बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती तक संगठन द्वारा विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वार्ता के दौरान राधेश्याम यादव महामंत्री , आनन्द अग्रवाल, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी, डॉ एसपी लहरी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र द्विवेदी, आकाश गुप्ता, सुनील विधोलिया, अशोक राठौर, सत्यशील गुर्जर, सत्य प्रकाश यादव, दीपक गुप्ता कालू व अन्य उपस्थित रहे।
Post Comment