×

भ्रष्टाचार की खुली पोल दिखने लगे पुल के सरिये

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत/ बडौत/ बिनौली के बिजवाड़ा रजवाहे मार्ग पर करीब एक वर्ष पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। जिसके निर्माण में सीमेंट की उपरी परत उखड़ने से सरिये दिखने लगे हैं। निर्माण के मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सिचाई विभाग द्वारा बिजवाड़ा रजवाहे मार्ग मालमाजरा गांव के सामने करीब एक वर्ष पूर्व पुल का निर्माण कराया गया था। पुल निर्माण के बाद उस पर आवागमन सुचारु हो गया था। पिछले एक माह से पुल के उपर का सीमेंट रोडी उखड़ गई हैं। लेंटर में लगे सरिये दिखाई दे रहे हैं। पुल निर्माण में मानकों के अनुसार कार्य नही होने पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से पुल पर सीमेंट का लेप करवाने की मांग की है।

Previous post

हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की बैठक नियम तोड़ने पर सपा पार्षद शारिक सलीम को महापौर ने सदन से बाहर निकालने के आदेश पर साथियों ने किया बहिष्कार

Next post

OYO होटल बना देह व्यापार का अड्डा पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़ संचालक सहित आठ युवक और सात युवतियों को किया गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed