×

भू-माफियाओं पर प्रशासन ने फिर कसा शिकंजा, कई प्लाटिंगों को किया ध्वस्त।

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रुखाबाद। प्रशासन का भू-माफियाओं पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। कई अवैध कालोनियों पर बुलडोजर गरजा। जिससे भू-माफियाओं की हवाइयां उड़ी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही बदस्तूर जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल के नेतृत्व में अवैध कालोनियों पर बुलडोजर गरजा। जिसमें मसेनी के आगे रमन कटियार की प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके बाद ढिलावल में चल रही अवैध प्लाटिंगों पर बुलडोजर गरजा और प्लाटों की बाउंड्रीबाल को ध्वस्त कर दिया। वहीं रमन कटियार की प्लाटिंग के पास स्थित भाजपा नेता उमेश राठौर की गोदाम अवैध रुप से बनायी गयी। नगर मजिस्ट्रेट ने उमेश राठौर को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना अतिक्रमण शीघ्र हटा ले, नहीं तो प्रशासन खुद हटवा देगा। बताते चलें कि नगर में लगभग 170 अवैध प्लाटिंगों को प्रशासन ने चिंहित किया है। जिस पर भी शीघ्र बुलडोजर चलेगा। फिलहाल प्रशासन की इस कार्यवाही से भू-माफियाओं के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। वह इधर उधर सिफारिश कराते नजर आये। वहीं जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी का साफ कहना है कि अवैध अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी अवैध अतिक्रमण मिलेगा, उसे प्रशासन हटवायेगा।

Post Comment

You May Have Missed