ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/सिरसागंज/ थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला कर दंपति को घायल कर चोरी करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में पुलिस द्वारा की फायरिंग में गोली लगने से घायल गया। पुलिस ने कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व सरिया बरामद हुई है।
एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया छह मई की रात एक बजे अनेक सिंह उर्फ दरोगा उनकी पत्नी सरोज पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर चोरी के मामले में फरार आरोपित आशुतोष की पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली आशुतोष किसी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। थानाध्यक्ष वैभव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सूरजपुर दुगमई नहर के पास चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर संदिग्ध आते हुए दिखा। पुलिस टीम ने रोका तो आरोपित ने फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आशुतोष निवासी कुअरा थाना भरथना,जनपद इटावा बताया है। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।