ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। सगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित कांग्रेस की बाइक रैली को पुलिस प्रशाशन ने मोड़ा चैराहे पर रोक लिया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव जिला प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, अरुण यादव, नगर अध्यक्ष शफात खान राजू, धर्म सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोक हो गई। कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।