ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

ठठिया (कन्नौज)। महाकाल सेवा समिति द्वारा कस्बे में बैंडबाजे के साथ निकाली गई महाकाल की पालकी यात्रा। पालकी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। पालकी यात्रा इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर से शुरु होकर ठठिया बाजार होते हुए तिर्वा मानीमऊ तिराहा होते हुए इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को महाकाल सेवा समिति के अनुयायियों ने बैंडबाजे के साथ पालकी यात्रा निकाली। इस अवसर पर महाकाल के भक्तों ने महाकाल को पालकी में विराजमान कर कंधे पर रखकर यात्रा निकाली। आगे आगे बैंड बाजे चल रहे थे। जिनकी धुनों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। शिव भक्तों में पालकी को कंधा देने की होड़ लगी हुई थी। इस अवसर पर पालकी यात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा कस्बा महाकाल के जयकारे के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इन्द्रेश्वरनाथ मन्दिर में रात में जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *