फिरोजाबाद।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिवारजनों को सम्मानित करके हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, 1999 में हुए इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया था। यह जीत ऑपरेशन विजय के अंतर्गत 26 जुलाई को प्राप्त हुई थी, जिसे हम कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना को पूरी छूट दी गई थी, सैनिकों ने बहादुरी से लड़कर दुश्मन को करारा जवाब दिया। 1971 के बाद 1999 में भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना के साहस के आगे कोई टिक नहीं सकता इस संघर्ष में 527 सैनिक शहीद हुए और 1200 से अधिक घायल हुए थे। उनका बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव ने किया। इस दौरान आनंद अग्रवाल, रामरेश कटारा, अश्वनी भारद्वाज, श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, हरिओम वर्मा पार्षद, नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर,, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, राजकुमार, सत्यवीर गुप्ता, केके गांधी, रामलढेती लकी, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, गौतम कुशवाहा, डाॅ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल के अलावा पूर्व सैनिक वं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।