ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
रविवार रात थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव नीबलपुर निवासी एलआईसी एजेंट भवर पाल सिंह यादव की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी विनीता और उनके तीन बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। भवर पाल के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की याद में पत्नी विनीता बेसुध हो गईं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। तीज के दिन पति की मृत्यु का दुख और भी गहरा हो गया है। पिता को मौत से उनके बच्चों, योगेंद्र, गोविंद, बड़ी बेटी अरुना और छोटी बेटी मीनू का रो रो कर बुरा हाल है। उनके बड़े बेटे योगेंद्र की शादी नवंबर में तय हुई थी। इसकी भी तैयारी शुरू जो चुकी थी। उनके नाते रिश्तेदार यह कहते हुए रो रहे थे कि हंसते-खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई।भवर पाल परिवार के साथ मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वह रोजाना अपने गांव आते जाते थे। सोमवार को शव आते ही कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल था।