ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल



फ़िरोज़ाबाद/ मंगलवार को नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव नगर निगम के जीवाराम हाल में चल रहा है। वहीं, उस हाल के बाहर बीजेपी के साथ विपक्ष के पार्षद धरने पर बैठ गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा मीडिया को चुनाव प्रक्रिया स्थल से बाहर निकाले जाने के बाद वह नाराज हो गए। उन्होंने नगरायुक्त पर मनमानी का आरोप लगाया है।
फ़िरोज़ाबाद नगर निगम परिसर में कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कवरेज करने के लिए मीडिया कर्मी हाल के अंदर पहुंचे तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इसी बात से नाराज होकर वार्ड नंबर 28 के पार्षद हरिओम गुप्ता, वार्ड नंबर 50 के पार्षद अजय गुप्ता, वार्ड नंबर 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव, वार्ड नंबर 57 के पार्षद शारिक सलीम, वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनोज शंखवार, वार्ड नंबर 40 के पार्षद देश दीपक यादव और वार्ड नंबर 52 के पार्षद इमरान मंसूरी बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगरायुक्त पर मीडिया से सच छिपाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पार्षदों का कहना है कि नगरायुक्त ऋषिराज के द्वारा मीडिया के बैठने की जगह पर उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया। इससे स्पष्ट होता है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा सकती है। हम जनता की आवाज उठाने के लिए नगर निगम में आते हैं। जनता ने चुनकर हमें यहां भेजा है। जब हम उनकी बातों को उठा ही नहीं सकते तो फिर हमारा यहां आने का औचित्य ही क्या है। हम पहली बार ऐसा देख रहे हैं कि जब चुनाव प्रक्रिया के दौरान मीडिया को बाहर निकाला गया है। धरने पर बैठने वालों में चार बीजेपी और तीन विपक्ष के पार्षद हैं। निगम कार्यकारिणी चुनाव में छह सदस्य रहे, जिनमें से पांच भाजपा के एक सपा का रहा
फिरोजाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी में रिक्त छह पदो पर सदस्यों का चुनाव महापौर, नगर आयुक्त की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न कराया गया।
नगर निगम के जीवाराम हाॅल में मंगलवार को कार्यकारिणी के आधा दर्जन सदस्यों का चुनाव महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषि राज, उपसभापति विजय शर्मा की मौजूदगी में कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में मतदान किया गया। जिसमें सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा सहित 70 पार्षदो ंने मतदान किया। चुनाव के बाद मतगणना हुई, जिसमें छह सदस्य विजयी हुए। जिसमें केशवदेव कुशवाह, सुनील मिश्रा, राजेश यादव, गीता देवी शंखवार, आशीष दिवाकर, सुभाष यादव विजयी हुए है। अकरम चुनाव हार गये। सभी विजयी सदस्यों को महापौर व नगर आयुक्त ने बधाई दी।