ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की अहम बैठक जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी पर हुई। जिसमे राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद में जोरदारी से तिरंगा यात्रा निकालने के लिए ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा के आयोजन पर सहमति बनी। सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षो, ब्लाक अध्यक्षो को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रो मे कितने कितने ट्रेक्टर किसानों के साथ लाएगे इसकी सूची कार्यालय में उपलब्ध करा दे। सभी पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कोई भी पदाधिकारी इसमें लापरवाही नहीं बरतेगा। टैक्टर तिरंगा यात्रा का ज्यादा से ज्यादा किसानों मे प्रचार प्रसार करके 13 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मण्डल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा अबकी बार पिछले वर्ष से ज्यादा ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। पूरे जनपद में एक ऐतिहासिक ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। सभी पदाधिकारियों को इस बैठक के माध्यम से शांति पूर्ण तरीके से ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा के बारे में किसानों को समझाया जायेगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, जिला महासचिव अभय यादव, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, अमृतपुर तहसील अध्यक्ष अनीश सिंह, सोनू सोमवंशी, कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर सिंह गंगवार, आशीष यादव, अमित प्रताप सिंह, कमालगंज ब्लाक अध्यक्ष पवन जोशी, ब्लाक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव, ब्लाक अध्यक्ष शमशाबाद सतीश कठेरिया, ब्लाक अध्यक्ष नवाबगंज, अंकेश सिंह गंगवार, सहित किसान उपस्थित रहे।