ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/कंपिल/फर्रुखाबाद
सिवारा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र चारों ओर से बाढ़ के पानी में घिर गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग ने उपकेंद्र को बंद कर दिया है। इसके चलते सिवारा सहित करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीण अंधेरे में परेशान हैं। सिवारा उपकेंद्र के जेई आरपी सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी उपकेंद्र के चारों तरफ भर जाने से बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। इसलिए उपकेंद्र को बंद करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।