कन्नौज। महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एक बार फिर बिखरे परिवारों को जोड़ने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव व सीमा यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की सुनवाई कर आपसी समझौते का प्रयास किया गया। मध्यस्थता के बाद शनिवार को दो परिवारों के बीच चल रहे विवाद सुलझ गए। पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। परिवार परामर्श केन्द्र लगातार ऐसे मामलों में अहम भूमिका निभा रहा है और समाज में बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट करने की मिसाल पेश कर रहा है।
