रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
इज्जत नगर मंडल के परिचालन प्रबंधक ने PET की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने एवं अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया गया। रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 54156 फर्रुखाबाद -कानपुर सेन्ट्रल जेसीओ 6 सितम्बर को एवं 7 सितंबर को फरुखाबाद से 3 घंटा रि-शिड्यूल किया जायेगा।गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जेसीओ 6 सितंबर को कासगंज से 30 मिनट रि-शिड्यूल फरुखाबाद से प्रस्थान 17:55 बजे किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05029/05030(एफ-जी-आर-एम आर टी एफ जी आर) टीओडी स्पेशल का संचालन 6 सितंबर एवं 7 सितंबर को निम्न ठहराव तथा समयानुसार किया जायेगा। 05029 ट्रेन 12:50 बजे फतेहगढ़ से रवाना होकर 13:10 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। जो 13:15 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होकर 13-40 बजे कायमगंज पहुंचेगी। जो कायमगंज से रवाना होकर 14:40 बजे गंजडुंडवारा पहुंचेगी, 14:42 बजे गंजडुंडवारा से चालू होकर 15:45 पर कासगंज पहुंचेगी, जो 15:55 बजे से चालू होकर 16-21पर सिकदराराव पहुंचेगी, जो 16-23 बजे सिकंदराराव से चालू होकर 16-51 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी, जो 16-53 बजे से हाथरस सिटी से रवाना होकर 17-55 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। मथुरा छावनी से फतेहगढ़ 05030 नम्बर की ट्रेन 18-45 बजे मथुरा छावनी से रवाना होकर 19-19 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी, 19-21बजे हाथरस सिटी से रवाना होकर 19-40 बजे सिकंदराबाद से रवाना होकर 20-15 बजे कासगंज पहुंचेगी, 20-25 बजे कासगंज से रवाना होकर 20-56 बजे गंजडुंडवारा पहुंचेगी, 20-58 बजे गंजडुंडवारा से रवाना होकर
21-48बजे कायमगंज पहुंचेगी, कायमगंज से 21-50 बजे रवाना होकर 22-35 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी, 22-40 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होकर 23-00 बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। मालुम हो कि रेलवे ये सुविधा PET 2025 लिखित परीक्षा दिनांक 06/09/2025 दिन शनिवार एवं 7 सितंबर दिन रविवार के अभ्यर्थीयो के लिए की गई है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *