रिपोर्ट
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अजयपाल मोहल्ले में स्थित प्राचीन मकबरे की दीवार ढहने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने में समाजवादी पार्टी आगे आई। सपा सुप्रीमो एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने पीड़ितों के लिए 2 लाख रुपये भेजे, जिन्हें सपा नेताओं द्वारा पीड़ित परिवारों को वितरित किया गया। प्रत्येक परिवार को 50,50 हजार रुपये की मदद दी गई। इसके अलावा, जिनकी बाइकें क्षतिग्रस्त हुईं, उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने बताया कि मकबरे की दीवार ढहने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से भी मांग की जाएगी, लेकिन गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सपा कार्यकर्ता बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के आगे आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग पीडीए विरोधी हैं और भाजपा के लोग ऐसे पीड़ितों की मदद नहीं करते। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पी पी सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), यश कुमार दोहरे, नगर अध्यक्ष मुस्ते हसन, भोले कुरैशी, कौशर खान, मो. दानिश, मो. निजामुद्दीन, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, नेम सिंह यादव, यशवीर भदौरिया, विवेक पाल, शिब्बू तिवारी, सद्दाम, गुफरान अहमद, जुनैद खान समेत कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे और पीड़ितों से मिलकर उन्हें हौसला दिया। सपा नेताओं ने कहा कि चाहे सरकार में सपा हो चाहे न हो, लेकिन जरूरतमंदों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *