ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद


फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के कस्बा कुवरंपुर इमलाक में मौजूद महान सूफी़ मौलाना शाह फज़ल अहमद नकंशबंदी की दरगाह पर भी दीपावली में दीपोत्सव मनाया जाता है। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल इस दरगाह को दीवाली पर दीपों से सजाया जाता है।
इस दीवाली पर भी यहाँ ग्यारह सौ दीपक प्रज्वलित कर दीपावली पर्व को मनाया गया है। दरगाह के व्यवस्थापक सूफी शाह-हुसैन ने बताया कि दीवाली पर्व पर लोग यहां आकर एक साथ दीप जलाते हैं और मन्नतें भी मांगते हैं।
पिछले कई सालों से इस दरगाह पर हर दीपावली पर दीपक जगमगाते है और पूरी दरगाह को सजाया जाता है।