×

सहारनपुर में आयोजित किया गया उपाध्याय समाज का स्वाभिमान महासम्मेलन।

रिपोर्ट मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/सहारनपुर।अखिल भारतीय उपाध्याय समाज कल्याण समिति पंजीकृत द्वारा उपाध्याय समाज स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गांधी पार्क के सामने स्थित सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार नगर निगम सहारनपुर में आयोजित उपाध्याय समाज स्वाभिमान सम्मेलन में शामली, मुजफ्फरनगर ,मेरठ ,मुरादाबाद, हरिद्वार ,रुड़की ,बिजनौर ,रामपुर आदि स्थानों से आए उपाध्याय, नाथ ,जोगी, समाज के लगभग 6000 लोगों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह, योगी रामवीर भट्टी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंडीगढ़, डॉ हंसराज विधायक चंबा हिमाचल प्रदेश, मांगेराम उपाध्याय जिला अध्यक्ष सहारनपुर, मास्टर रामरक्षक पाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष बिजनौर आदि उपस्थित रहे। उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह उपाध्याय का सम्मेलन में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरा हाल गुरु गोरखनाथ महाराज के जयकारों से गूंज उठा। सम्मेलन को अखिल भारतीय उपाध्याय समाज के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंडीगढ़ रामवीर भट्टी, हिमाचल प्रदेश चंबा के विधायक डॉक्टर योगी हंसराज, आदि वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह उपाध्याय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि समस्त भारत में योगी योगी उपाध्याय समाज की जनसंख्या लगभग 20 करोड़ है।
उपाध्याय नाथ जोगी समाज द्वारा हमेशा ही देश व प्रदेशों की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी की कामयाबी के पीछे उपाध्याय नाथ जोगी समाज का काफी सहयोग रहा है। परंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपाध्याय नाथ जोगी समाज की अनदेखी की जाती रही है। इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में उपाध्याय नाथ जोगी समाज की कोई साझेदारी शामिल नहीं की गई है। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा है कि हमें अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर कामयाब बनाने‌ के साथ-साथ समाज की एकता का प्रदर्शन करके अपनी ताकत को बढ़ाना होगा। इसके लिए हमें संगठित होकर गुरु गोरखनाथ महाराज के झंडे के नीचे आना होगा। यदि उपाध्याय नाथ जोगी समाज छोटे-छोटे दलों में न बट कर मजबूती के साथ संगठित हो जाता है तो वह दिन दूर नहीं कि जब भारतीय राजनीतिक दल आपकी चौखट पर सर झुकाने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सहारनपुर में उपाध्याय समाज का सफल सम्मेलन आयोजित किए जाने पर सहारनपुर जिला अध्यक्ष मांगेराम उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा है कि सहारनपुर में आयोजित सम्मेलन तो अभी शुरुआत है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव से पुर्व इसी प्रकार के उपाध्याय सामाज के सम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी आयोजित किए जाने पर बल दिया है। इस अवसर पर उपाध्याय समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह उपाध्याय द्वारा लक्सर उत्तराखंड निवासी एडवोकेट आनंद कुमार उपाध्याय को अखिल भारतीय उपाध्याय समाज संगठन से उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने आनंद कुमार उपाध्याय से आशा व्यक्त करते हुए कहा है की आनंद कुमार उपाध्याय एक योग्य व कर्मठ व्यक्ति हैं आनंद कुमार उपाध्याय द्वारा उत्तराखंड में समाज हित में कार्य करते हुए उपाध्याय नाथ जोगी समाज के लोगों को संगठित किये जाने का कार्य करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed