×

संगठन में कोई रुचि न लेने पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष को संगठन ने दिखाया बाहर का रास्ता

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
भारती कृषक संगठन एसोशिएशन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि स्वाति पांडेय जो की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष थी। पत्र में कहा है कि उनको कई बार अवगत कराया गया परंतु उन्होंने अपने कार्य के प्रति कोई भी रुचि नहीं ली। न ही आज तक संगठन के प्रति एक भी सदस्य दिया। न ही उन्होंने अपनी फरवरी माह से नवंबर माह तक कोई भी रुचि नहीं ली। पत्र में आगे कहा गया है कि संगठन उन्हें सदस्य, व पद से मुक्त करता है। अतः 21/11/2024 के बाद उनके पद की जगह पर दूसरी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष होगी। प्रेस नोट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार,राष्ट्रीय महासचिव सुधीर मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रकोष्ठ बिंदु सिंह गंगवार के हस्ताक्षर हैं

Post Comment

You May Have Missed