किसान की भूमिधरी भूमि पर लेखपाल और प्रधान करवा रहे हैं अन्नपूर्णा योजना के तहत दुकानों का निर्माण कार्य
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

ठठिया/कन्नौज। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों मे योजनाओं की सौगात दे रही है। वही कन्नौज जनपद के ठठिया ग्राम पंचायत मे बन रहे अन्नपूर्णा योजना के तहत दुकानें का निर्माण विवादो में घिर गया है।अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर कई लोगों ने जिलाधिकारी कन्नौज, उप जिलाधिकारी तिर्वा से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है।और बताया की क्षेत्रिय लेखपाल द्वारा ग्राम की भूमि की जगह।जबरन गाटा संख्या 385 भूमि पर पैमाईश कर अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि को प्रस्तावित कर दिया।जब निर्माण सुरू हुआ तो सुरेश बाथम पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ठठिया रोली पत्नी कमलेश, नीलम पत्नी कुलदीप व रीमा पत्नी प्रदीप ने निर्माण का विरोध कर जिलाधिकारी कन्नौज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। और बताया कि
अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया गाटा संख्या 385 के करवा मे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियो को जांच का आदेश दिया। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर शिकायत का निस्तारण कर दिया। पीड़ित ने, बताया की 23 बिषे भूमि थी। जिसमें तीन बिषे रोली पत्नी कमलेश व साडे सात बिषे अनीता पत्नी आशुतोष निवासी चंदौली व राम रामचंद्र पुत्र पूरन महाबली पुर्वा को बिक्री कर दी।वही अनीता ने अपनी भूमि को नीलम और रीमा निवासी सिसैयनपुर्वा को भूमि बिक्री करदी। साडे 12 बिषे भूमि बच गई। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल अर्पित कटियार ने अन्यपूर्णा भवन के लिए प्रार्थीगणो की गाटा संख्या 385 की भूमि को साठ गांठ से अन्यपूर्णा भवन के लिए भूमि प्रस्तावित करदी। ठेकेदार ने घटिया मटेरियल लगाकर निर्माण भी सुरू कर दिया। फरियादी ने अपनी शिकायत जिलाधिकारी कन्नौज, मंत्री असीम अरुण से भी शिकायत की जिलाधिकारी कन्नौज ने राजस्व विभाग को मौके पर पहुँच कर समस्या का निस्तारण करने का आदेश भी दिया। लेकिन लेखपाल ने जिलाधिकारी के आदेश का पालन न करते हुए अभी तक पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत का निस्तारण नहीं किया। रोली के पति कमलेश ने बताया की कोर्ट मे वाद भी दायर किया है। इसके बाद भी लेखपाल जबरजस्ती कर रहे हैं। वही क्षेत्रीय लेखपाल अर्पित कटियार से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की जिसकी जमीन कम हो वो मेडबंदी डाले।
Post Comment