ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। शीत ऋतु के मौसम को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानित एवं स्वयंसेवी संस्था आदर्श जन कल्याण एवं शिक्षा समिति लखनऊ द्वारा संचालित पुलिस लाइन रोड कन्नौज स्थित वृद्ध जन आश्रम में शीत ऋतु को देखते हुए आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह द्वारा गर्म वस्त्र वितरित किए गए गर्म वस्त्र पाकर वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा इस अवसर पर वृद्ध आश्रम प्रबंधक अंकित शुक्ला एवं समस्त स्टाफ और वृद्ध जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *