प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)
कन्नौज।बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने जिला पर पत्रकार वार्ता कर अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा की संविधान निर्माता का अपमान संसदीय इतिहास मे दर्ज हो गया है। कांग्रेस ने अमित शाह के माफी मांगने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। सरायमीर स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे के निजी निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेसियों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र मे भारतीय जनता पार्टी ने संविधान व संविधान निर्माता बाबा साहब का जो अपमान किया वह देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पार्टी को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार भाजपा ने हद को पार करते हुए संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया है। उसको यह देश कभी भी नहीं भूल सकता। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी वहीं अडानी, मणिपुर और संभल जैसे मामलों पर सदन में मौजूदा सरकार को लताड़ लगाई। कहा गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ अंबेडकर का अपमान कर संघ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी। इसके अलावा भाजपा आरक्षण खत्म करने की भी साजिश कर रही है और संविधान बदलने की कोशिश को जनता ने 2024 में हुए चुनाव में नाकाम कर दिया। असल मुद्दों से हटकर हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर भाजपा सत्ता हासिल करने में लगी हुई है। लेकिन देश की जनता जागरूक हो चुकी है। अब वह उनके खोखले मुद्दों से हटकर असल मुद्दों पर वोट करने के लिए तैयार है। पालीवाल ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह बाबा साहब के दिए हुए बयान पर देश से माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन करती रहेगी।इस मौके पर तारिक बशीर, अजय पांडे, एहसानउल हक, रमाशंकर राठौर, अशोक कनौजिया, सत्य प्रकाश शर्मा, इमरान अली, श्यामू कुशवाहा, अमोल दीक्षित, वीर सिंह यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
Post Comment