(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)

गुरसहायगंज (कन्नौज)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा जिलाध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष के द्वारा मनोनियन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बुधवार को नगर के जीटी रोड पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष कानपुर सत्येंद्र अवस्थी के द्वारा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा जिला अध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा का मनोनियन किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र अवस्थी ने मनोनियन पत्र सौपा। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में किसान भाइयों की समस्याओं के लेकर संघर्ष करते रहेंगे और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की लोकप्रियता को बनाए रखेंगे एवं किसानों की समस्याओं के लिए हम हमेशा आगे खड़े रहेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर किसानों की समस्याओं को उजागर करें और उनके लिए लड़ाई लड़े इस मौके पर मुजीब खान, कयूम खान, मुफीद खान, कलीम, सविता, राम, किरण, रजनी, नीलम, राजीव कुमार मिश्रा, खुर्शीद आलम, समीर सिद्दीकी, साजिद, रशीद खान, रवि कुमार, सत्यम मिश्रा, जीशान खान, मूलचंद, आकाश बाथम, रामू सैनी, राजकुमार बाथम, उमेश बाथम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *