किसान परेशान,बॉयलर चौक हो जाने के कारण 21 घंटे बाद पेराई कार्य फिर हुआ शुरू
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
दि किसान चीनी मिल में गुरुवार सुबह बॉलर चोक हो जाने के कारण गन्ने की पेराई का कार्य रुक गया था। राख जम जाने के कारण बॉयलर का संचालन कार्य करना बंद कर गया। जिससे मिल प्रशासन के हाथ पाओ फूल गए थे इस वजह से किसानों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। गुरुवार सुबह 8 बजे बॉयलर में राख जम जाने के कारण पेराई कार्य अचानक रुक गया मिल प्रशासन ने मरम्मत का काम शुरू किया और पूरे दिन रात भर मेहनत के बाद सुबह 5 बजे 21 घंटे के बाद पेराई कार्य फिर से चालू हो सका। दि किसान चीनी मिल के महा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि 23 नवंबर से मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। लेकिन मशीनों मे आई खराबी के कारण पिराई सत्र 1 दिसंबर से सुचारू रूप से चल सका। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 84 कुंतल गन्ने की पिराई की जा चुकी है। जिससे 22 हज़ार 790 कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ है। वही 2 हजार 166 किसानों को 3 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। किसानों का कहना है कि अगर मिल प्रशासन समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं करता तो आगामी सत्र मे और भी अधिक परेशानी हो सकती है इस बीच मिल प्रशासन से किसानों की समस्याओं को लेकर स्थाई समाधान की उम्मीद की जा रही है। वहीं कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ठंड से बचने के लिए मिल प्रशासन ने उचित व्यवस्थाएं नहीं की है जैसे कि अलाव और कैंटीन।
Post Comment