कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241228-WA0052-1024x462.jpg)
कन्नौज। कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जीटी रोड स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे के निजी आवास पर कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दिनेश पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आर्थिक उदारीकरण के पुरोधा थे। आज उन्हीं की नीतियां हैं, जिस पर सभी अमल कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड एक ऐसा साधन है। जो उनकी देन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह जैसे सच्चे और विरले नेता कम ही होते हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे ने डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह एक नेक स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार में हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्यों को किया गया आज उनकी ही देन है। जिन्होंने भारत को सशक्त किया है। मौके पर अशोक कनौजिया, रमाशंकर राठौर, अरविंद दुबे, एहसान उल हक, सत्य प्रकाश शर्मा, अनमोल दीक्षित, रीना वर्मा, महेश पांडे, सरफराज हुसैन, जुगल किशोर पाठक, अमन मिश्रा, इमरान अली, असलम खान, अनुज मिश्रा, मीर हारून आदि लोग मौजूद रहे
Post Comment