ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: मुख्य चुनाव अधिकारी एवं एडवोकेट कृष्ण लाल मौर्य ने बताया बार एसोसिएशन बाजपुर के आज को प्राप्त नामांकन पत्रो की जांच की गई,जांचो उपरान्त सही पाये गये नामांकन पत्रो में से अपनी स्वेच्छा से निम्न प्रत्याशीयों द्वारा अपने नामांकन पत्र वापिस लिये गये। उन्होंने बताया अध्यक्ष पद से कुलवन्त सिंह उप्पल,उपाध्यक्ष पद से जरनैल सिंह व रातनाम सिंह,
उपसचिव पद से दिनेश चन्द्र शर्मा, महिपाल सिंह व वसीम अकरम कोषाध्यक्ष पद से अभिलाष शर्मा,
पुस्तकालय अध्यक्ष पद से अनिकेत मैनी,आय व्यय निरीक्षक पद से कुलवन्त सिंह,कार्यकारिणी पद से सोहेव खान,इरफान अहमद,कमल किशोर उपाध्याय व मनीष कुमार सिंघल द्वारा अपने नामांकन पत्र वापिस लिये गये।उपरोक्त नामांकन पत्रो के वापिस लिये जाने के पश्चात प्रत्येक पद पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र शेष रह गया है तथा कार्यकारिणी के चार पदो पर चार प्रत्याशी रह गये हैं। शेष रहे प्रत्याशीयो के नाम निम्न प्रकार हैं-
अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष पद पर सूरज प्रकाश शर्मा सचिव पद पर योगेश पाठक उपसचिव पद पर मनीष कुमार सिंघल कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर
फैसल हुसैन आय व्यय निरीक्षक पद पर विवेक कुमार चौबे कार्यकारिणी सदस्य पद पर सूरज सागर 2. कु० दीपिका यादव,अनिकेत मैनी,वसीम अकरम अतःप्रत्येक पद पर एक-एक प्रत्याशी शेष रह जाने के कारण 12 जनवरी को निर्विरोध चुनाव होना लगभग तय है।सहायक चुनाव अधिकारी एवं एडवोकेट विजय कुमार गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *