सर्वसम्मत से मनोनीत किया गया गुरसहायगंज नगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर पंकज वर्मा
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज नगर प्रेस क्लब गुरसहायगंज की एक बैठक आहूत की गई। जिसमे कोर कमेटी के पदाधिकारी द्वारा सर्वसम्मत से गुरसहायगंज नगर की कमेटी का गठन किया गया। जिसमे पंकज वर्मा को अध्यक्ष एवं फैज खान को महामंत्री मनोनीत किया गया है। मनोनीत पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया।
शनिवार को आयोजित गुरसहायगंज नगर प्रेस क्लब की बैठक में कोर कमेटी के पदाधिकारी संजीव त्रिपाठी, स्वदेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, शकील अहमद एवं रामसेवक बाथम द्वारा नगर की कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मत से पंकज वर्मा को गुरसहायगंज नगर अध्यक्ष एवं फैज खान को महामंत्री और रंजीत ठाकुर, आफताब खान, नईम खान को उपाध्यक्ष एवं फहीम खान को कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री रजाउल अली, इरशाद खान एवं एडवोकेट जितेंद्र सिंह सिसोदिया को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारी से कमेटी के संरक्षक शकील अहमद, स्वदेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, मास्टर रामसेवक बाथम आदि ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के हितों में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर उमर इदरीसी, रहीस खान, आशुतोष श्रीवास्तव, अमन खान आदि पत्रकार मौजूद रहे।
Post Comment