ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पत्नी पर खुद की प्रताड़ना का आरोप लगाकर एक पति ने अपने गुस्से का इजहार कुछ ऐसे किया कि, उसने अपने ही घर पर आग लगा दी।
घर पर लगी आग के बाद घर के बाहर आग की लपटों को जब ग्रामीणों ने निकलते देखा तो हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि, जिले के सौंरिख थाना क्षेत्र के गांव भाउलपुर निवासी उदय प्रकाश पुत्र बटेश्वर दयाल पारिवारिक कलह से परेशान था। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी सरिता देवी उसको लगातार प्रताड़ित करती है।
इसी के चलते मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब उदय प्रकाश ने अपने घर पर खुद से आग लगा दी। आग लगने के कारण जब आग की लपटे घर के बाहर निकलीं तो आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आग की सूचना पर फायर टीम भी मौके पर पहुंची, और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा पाया।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जब उदय प्रकाश को पकड़ा, तो उसने अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ना की बात रखी। वहीं मौके पर पहुंची पत्नी सरिता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, और पति पर ही परेशान करने का आरोप लगा दिया।
आग की घटना के दौरान घर का तमाम सामान जल गया।
पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी थी।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *