ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर/ दीवानी न्यायालय सिविल जज ने पॉस्को एक्ट, महिलाओं का यौनउत्पीडन अधिनियम-2013 की जागरूकता शिविर के माध्यम से छत्राओं को जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में राजकीय इंटर कालेज बैरिया दौलत,में तहसील विधिक सेवा समिति सचिव सिविल जज सुमन भंडारी ने पॉस्को एक्ट व कार्यस्थल पर महिलाओं का यौनउत्पीडन अधिनियम 2013 विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। कार्यकर्ता मोहम्मद शाहिद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने बाली निःशुल्क विधिक सेवाओं व राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन न० 15100 व चाईल्ड हेल्पलाइन न०1098 की जानकारी दी।प्रभारी प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र जोशी, सुचिता गुप्ता, प्रीति रानी,पूजा रानी, संध्या रानी, परबीन बानो आदि मौजूद रहे।