रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर/

बागपत/ यातायात पुलिस ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर लगे अवैध उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कई वाहनों से काली फिल्म, हूटर, लाल-नीली बत्तियाँ अन्य अवैध सामान हटवाया। यातायात क्षेत्राधिकार (सीओ) विजय चौधरी ने बताया नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई, कुछ मामलों में चालान भी किया गया। वाहन पर किसी भी प्रकार की अवैध सजावट या उपकरण लगाने की अनुमति नहीं है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। पुलिस ने आमजनता से अपील की यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक उपकरणों का प्रयोग न करें। नियमों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और ऐसा करने से सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।