खेल खेलने से हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है—जिलाधिकारी
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा 13 फरवरी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बीएसए पीजी कॉलेज मथुरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से ही युवाओं की प्रतिभा निखरती है। इससे न केवल मनुष्य स्वस्थ रहता है, बल्कि अपनी खेल भावना और एकता का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा से अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में रोशन करता है। बीएसए पीजी कॉलेज मथुरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता दौड़ कार्यक्रम में जनपद के होनहार युवाओं ने भाग लिया। इसलिए युवा शक्ति को चाहिए कि वे बढ़-चढ़कर अपने पसंदीदा खेलों में हिस्सा लें और जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करे। खेल स्टेडियम बनाए जाएं, ताकि युवा शक्ति का ध्यान व्यर्थ की चीजों पर जाने की बजाए खेलों की तरफ जाए।
Post Comment