ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा अधिकारियों के साथ विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के दृष्टिगत परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। पैदल तथा ई-रिक्शा के माध्यम से छोटी परिक्रमा मार्ग पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने दानघाटी मंदिर पर लगने वाली भीड़ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया विभिन्न गलियों एवं मंदिरों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ड्यूटी प्वाइंटों को चेक किया। अपनी अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से करे। मेला बहुत महत्वपूर्ण है तथा करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं यहां परिक्रमा लगाने आयेंगे।
डीएम एवं एसपी ने सौंख स्थित महमदपुर चौराहा पर यातायात एवं रोड़वेज व्यवस्था को संचालित रहने के लिए जायजा लिया। डीएम एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात आदि व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार गोवर्धन मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।