ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: पुलिस निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में रोजाना हो रही
सड़क दुर्घटनाओं से गुस्साये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव की अगुवाई में तहसीलदार अक्षय
कुमार भट्ट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय
महासचिव अरविन्द यादव ने कहा कि ओवरलोड वाहन क्षेत्र की सड़कों पर बेरोकटोक यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं।वाहन चालक नशे का सेवन कर ओवरलोड
वाहनों को अनियंत्रित गति से दौड़ा रहे हैं। जिनके विरू( पुलिस प्रशासन
द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। अनियंत्रित गति से दौड़ रहे इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर पिछले दिनों में कई युवाओं की
दर्दनाक मृत्यु भी हो चुकी है। बजरी भरे ओवरलोड वाहन नगर के मुख्यमार्गों पर बजरी गिराते हुए जाते है, जिनके कारण भी दुर्घटनायें हो रही है। लेकिन
पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना तमाशा देख रहा है। सपाईयों ने रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने वास्ते प्रभावी कार्यवाही अमल में
लाने की माँग की है। इस मौके पर मौ. आजम, रितिक प्रजापति,अमन प्रजापति,
कुनाल, डाॅ.नदीम, मौ. वली, दबीर रजा, परवेज हैदर, ताहिर, नितिन सागर,अमन कुमार,इंदर सिंह,विशाल यादव,दीपक कुमार,रहीस अंसारी आदि थे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *