×

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने होली, रमजान एवं ईद-उल-फितर पर्व पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना छिबरामऊ में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। होली, रमजान एवं ईद-उल-फितर पर्व पर जनपद का प्रशासन पूरा चौकन्ना है। कहीं पर कोई चूक न हो जाए इस लिए जनपद के अधिकारी लोगों को खुद जागरूक कर रहे हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा होली , रमजान एवं ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय आमजन, व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संयम एवं शिष्टता से पेश आने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ ओमकारनाथ शर्मा, कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ अजय कुमार अवस्थी ,थाना प्रभारी सौरिख जय प्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष सकरावा प्रमोद तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Comment

You May Have Missed