ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह/संजीव कुमार सक्सेना

कायमगंज/फर्रूखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोएडा में करते है। सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति बीते रविवार को घर से निकली वह मोहम्दाबाद क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसका शव 6 जुलाई की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गड़िया पुल के नीचे तालाब में शव उताराता मिला था। मामले में पुलिस बीते दिन अभलेखीय कारवाही पूर्ण नहीं कर पाई। जिससे देर रात लगभग दो बजे जिलाधिकारी के आदेश पर कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर गौरव यादव डॉक्टर नवनीत कुमार व महिला चिकित्सक डॉ जूली पाल के पैनल से किया गया। जिससे कीर्ति के चेहरे पर तीन चोट के निशान मिले। वही मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या नाक मुंह दवा कर किए जाने की पुष्टि हुई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बना कर जांच के लिए भेजी गई है। थाना अध्यक्ष राजेपुर नवीन कुमार ने बताया अभी जांच की जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।