ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ अमीन नगर सराय में गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में पहुंचकर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया एवम् उनका सम्मान किया।
पार्टी की ओर से शिक्षा, धर्म, समाज सेवा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुरुओं का उनके निवास व मंदिरों में जाकर सम्मान किया। तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन पूरा महादेव मंदिर पहुंचे। भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया उनका आशीर्वाद लिया।
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा पहला गुरु मां होती है, जो जन्म देती है। शिक्षा देने वाला गुरु धर्म का मार्ग दिखाने वाला गुरु सबसे महत्वपूर्ण होता है। साधु-संतों की सेवा से समाज में संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंदिरों में पहुंचकर गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और आस्था के साथ साधु-संतों का सम्मान किया।