ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव सक्सेना

फर्रुखाबाद-
फर्रुखाबाद हर बर्ष की भाति इस वर्ष भी अखिल भारत हिंदू महासभा जय बाबा कमेटी द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई दिन रविवार को किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे बैठक मे विभिन्न जिम्मेदारीया दी गई। संजय मिश्रा को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी अजय दुबे अज्जू को संयोजक की हरिओम बाल्मीकि को सह संयोजक की जिम्मेदारी और‌ समस्त गोरक्षा को यातायात एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। कांवड़ यात्रा में 251 कांवड़ का लक्ष्य तय किया गया। इससे अधिक जितनी भी हो जाए वह कमेटी द्वारा शिव भक्तो को उपलब्ध कराई जाएगी।कांवड़ का शुल्क 251 रुपए रखा गया है। इसमें सारी पूजन से सम्बंधित उपलब्ध होगी जो भाई बहन शुल्क को देने लायक नहीं है गरीब भाई बहन हैं।उनके लिए 1 रुपए में कांवड़ उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसा निर्णय कमेटी द्वारा किया गया है। जलाभिषेक के पश्चात प्रसाद की व्यवस्था मन्दिर में की जायेगी बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने कहा परिवार सहित हम सभी भाई बहन उपस्थित रहे जिससे सनातन की अलख जगी रहे व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने व्यापार से आवाहन किया कि सभी लोग सम्मिलित होंगे ब्राह्मण जन सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा हम सब लोग समाज सहित कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होंगे ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन‌ दुबे ने कहा ब्रह्म समाज की टीम उपलब्ध रहेगी। हिन्दू महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरिओम बाल्मीकि ने समाज के सभी लोगों को यात्रा में सम्मिलित होने का आवाहन किया सभी के विचारों को सुनते हुए हिन्दू महासभा के विमलेश मिश्रा ने कहा यात्रा में सभी के विचार सर्वमान्य है और उन पर‌ अमल‌ करते हुए विध विधान से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा की अपनी टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे और समस्त सनातनी को जोडगे अभिषेक बाजपेई ने कहा हम सभी अपने अपने परिवार के साथ यात्रा में रहे क्रांति पाठक ने कहा कांवड़ यात्रा भव्य और दिव्य होगी इसके लिए हम सब लोग तन मन धन से लगे हैं। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन सौरभ मिश्रा ने किया। बैठक में सम्मिलित लोगों में संजय शर्मा, मनोज दीक्षित, संजू मिश्रा,भानु प्रताप सिंह,भानू वर्मा, अभिषेक बाजपेई,राधिका, संजीव वर्मा,हरिओम बाल्मीकि, गोविन्द अवस्थी, अभय चौहान, रोहित राठौर, संजय दुबे,अमित दीक्षित, अनुज मिश्रा, नन्दनी शर्मा, जयोति राठौर, विमलेश मिश्रा, शिवदेव सिंह, सचिव शर्मा, अनमोल सनातनी, पियूष, नितिन सक्सेना, अमन दुबे, महेंद्र प्रताप, सन्तोष, दीपक शर्मा, सन्तोष त्रिवेदी, शुभम शर्मा, आशीष मिश्रा,राहुल सिंह, गुल्लची बाजपेई, शिवम मिश्रा, अमन अवस्थी, अमरदीप सोनी, मनोज मिश्रा, सजीव गुप्ता, राहुल जैन, अमन जैन,मोनू तिवारी, संजू नेता, संजू दुबे,रोहित, अजय मेहरोत्रा, आदि रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *