ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।


फ़िरोज़ाबाद-
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक बैठक यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष चाँद कुरैशी महानगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर के नेतृत्व में आकाशबाणी रोड पर की गई कांग्रेस पार्टी के कॉर्डिनेटर शरद उपाध्यक्ष नन्दा जी ,यूथ कांग्रेस कॉर्डिनेटर अनुज शिवहरे ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ परिचय कर सबको बधाई दी। मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया अपने विचार रखते हुए जिला कॉर्डिनेटर शरद उपाध्याय नन्दा जी ने कहा आप लोग डरो मत संविधान, कानून व्यवस्था, सच्चाई के लिए लड़ते रहो।पूर्व प्रदेश प्रबक्ता अनिल शर्मा ने कहा सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की है जो पद आपको मिला है उसके साथ इंसाफ करो हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दो जब तक आप अपने पद पर हो पद आते जाते रहेंगे पर कार्यकर्ताओं का सम्मांन नही तो उस पद की कोई हैसियत नही।यूथ कांग्रेस कोडिनेटर अनुज शिवहरे ने जिला कार्यकारिणी और महानगर कार्यकारिणी के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया अब आप लोगो को मजबूती के साथ संगठन को जनजन तक पहुचाने के लिए संघर्ष करना है हर बूथ पर अपना एक कार्यकर्ता पहुचाने का काम करना है।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों से कहा जैसा की आप सभी जानते हैं देश में कानून व्यवस्था अपनी अंतिम सांसे ले रही है हत्या लूट भृष्टाचार महिलाओं के साथ अमानवीय घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को तोड़ कर रख दिया है अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती हैं कि आप लोग देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संघर्षरत रहे आने वाले 2026 के ग्रामपंचायत चुनाब नजदीक ही है और हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें आज की मीटिंग का समापन यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर ने किया मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में मोहम्मद इमरान,राजीव शर्मा,इंदरजीत शर्मा,मोहम्मद शारुख,अफरोज अली,मोहम्मद शानू,मोहम्मद फैजान,गोलू यादव,गीता बघेल,कल्लू अंसारी,अमज़द अली,मोहम्मद नाज़िम,जीशान अब्बासी,गुलशन शर्मा,मोहम्मदफैजान मोहम्मद आसिम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।