ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। कभी-कभी लोग छोटी-छोटी बातों से इतना उत्तेजित हो जातें हैं कि रिस्ते और मर्यादा तक भूल जाते है। ऐसा ही एक मामला जनपद में देखने और सुनने को मिला है जहां घरेलू विवाद को लेकर ननद और भौजाई में जमकर विवाद हो गया, और दोनो ही घायल हो गई। परिवार के लोगों ने ननद और भौजाई को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार हेतु भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना क्षेत्र के गांव लुंज्जीपुर जनखत निवासी नीलम पुत्री बटेश्वर और संध्या पत्नी अशोक कुमार आपस में ननद भौजाई हैं। दोनों के मध्य घर पर झाड़ू लगाने और चारा काटने को लेकर पहले आरोप प्रत्यारोप का विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों के मध्य मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया।
स्थित इस कदर विवादित हो गई कि, गालीगलौज के साथ ननद और भौजाई घर के बाहर निकल कर एक दूसरे की चुटिया पकड़ कर हमलावर हुई और एक दूसरे से ढिशुम ढिशुम करती हुई नजर आने लगीं। परिवार के लोग ननद और भौजाई का विवाद शांत करने के लिए प्रयास करते रहे तब तक आसपास के लोग भी पहुंचे। जब तक लोग विवाद शांत करा पाते तब तक दोनों ननद भौजाई चोटिल हो गई। परिजन दोनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घटनाक्रम के दौरान गांव में किसी शख्स द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। ननद और भौजाई द्वारा ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा को मामले की लिखित शिकायत देने पर ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुये आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।