शुभारंभ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे संस्थापक सहित कई जनपदों के नवगठित पदाधिकारी

रिपोर्ट मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद में आज से एक नए किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ महानगर के जलालाबाद रोड स्थित गीतापुरम कालोनी में यूनियन के संस्थापक रूपेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य राष्ट्रीय प्रदेशीय व जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ के दौरान कालोनी परिसर में एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन भी किया गया था जिसमें जनपदीय व गैर जनपदीय पदाधिकारियों का मंच पर पुष्प मालाए पहना कर एवं संगठन का पटका पहना कर स्वागत किया गया स्वागत बेला के बाद राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के पदों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज उन्हें नया संगठन मात्र इस लिए खड़ा करना पड़ा कि वह दूसरे संगठन में रहकर किसान हित के लिए लड़ नहीं पा रहे थे क्योंकि पुराने संगठन में वरिष्ठ जनों द्वारा उनके हाथ बांधने का कार्य किया जाता था जब भी वह किसी के हित की आवाज को उठाने का प्रयास करते थे तो उनका साथ देने के बजाए उनके मुंह को बंद करने का प्रयास किया जाता जिसको लेकर वह अवसाद में थे कि जब हम किसानों और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाए जाने के लिए बने है और हजारों परेशान किसान और मजदूर उनसे उम्मीद लगाए बैठे हो की हम उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे लेकिन वरिष्ठ जनों द्वारा उन्हें किसानों की आवाज उठाने से रोका जाए तो अंदर ही अंदर है ग्लानि होती थी इस लिए आज हमने एक ऐसा संगठन तैयार किया है जिसमें उन्हें बोलने और किसान मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने की पूरी आजादी है उन्होंने कहा कि हम आभारी है उन्हों साथियों के जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में हमारा साथ दिया और हमें ताकत दी लड़ाई लड़ने की और साबी लोग पुराने संगठन को छोड़कर हमारे साथ आए है। उन्होंने कहा कि किसने क्या किया और किसने क्या कहा हम इस बात को नहीं करेंगे अब हम आगे की लड़ाई और मजबूती से लड़कर किसान और मजदूरों को उनका अधिकारी दिलवाएंगे।
आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए संस्थापक रूपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज जो संगठन बना है शुरुआत से ही एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है अभी तक शाहजहांपुर में में कोई भी संगठन बनते ही इतनी बड़ी भीड़ नहीं जुटा पाया लेकिन आज देखने में लग रहा है मौजूद सभी संगठन के पदाधिकारियों और किसान भाइयों को महेंद्र यादव पर अटूट विश्वास है लेकिन हम वायदा करते है कि आपके इस अटूट विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य क्रांति सिंह बृज मोहन गौतम
केपी सिंह , शराफत मियां ब्रजमोहन गौतम रामकुमार गौतम अनिल सिंह खुशीराम राठौर प्रतीक कुमार राठौर सर्वेश कुमार मुकुट बिहारी यादव सौदान सिंह सुखपाल सिंह अमर सिंह यादव राम कृपाल सिंह अनूप यादव योगेंद्र शाक्य कमल किशोर शर्मा गुरुदेव यादव आदेश यादव मौनी सिंह यादव शिवम यादव कालीचरण यादव रणधीर यादव देवेंद्र मिश्रा गगन दीप सिंह निर्मल शुक्ला नरेंद्र सिंह यादव मुनीश सिंह अमित यादव विमलेश कुमार यादव आदि ने संबोधित किया ।