×

बीजपुर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को मिली बड़ी सफलता दो चोरों को गिरफ्तार कर भेज सलाखों के पीछे।

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

एक होंडा शाइन के साथ 24 घंटे के अंदर चोर हुए गिरफ्तार।

बीजपुर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के दिशा निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे चोरी पर रोक थाम के लिए अभियान के तहत थाना बीजपुर में दिनांक 28.08.2024 को वादी मुकदमा लवलेश सिंह पुत्र स्व0 अवधेश सिंह निवासी जायका वन कालोनी थाना बीजपुर द्वारा तहरीर दिये कि वन विभाग के कैम्पस से जब्त की गयी मो0नं0- UP65W6858 को चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दिये। तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 66/2024 धारा 303(2), 324(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत कर 24 घंटे के अन्दर घटना का सफल खुलासा किया गया। दिनांक 01.09.2024 समय 09.27 बजे कोड़ार नवाटोला जाने वाला मार्ग से चोरी गयी मो0सा0-UP65W6858 होण्डा साइन को बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 01. नन्दलाल उर्फ ध्रुपलाल पुत्र विजय कुमार वैश्य निवासी ग्राम नेमना टोला नऊवापाथर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, 02. राजेन्द्र प्रजापति पुत्र जमुना प्रजापति निवासी नेमना टोला भण्टाबारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। इस कार्रवाई में मौजूद रहे प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र उ0नि0 अजय विक्रम यादव उ0नि0 श्रवण कुमार यादव का0 पुरूषोत्तम कुमार का0 जितेन्द्र पासवान का0 मंगल प्रजापती हे0का0चा0 रामशब्द यादव मौजूद रहे थाना बीजपुर सोनभद्र।

Post Comment

You May Have Missed