कम्प्यूटर आपरेटर का शव हरियाणा में ट्रेक पर मिला, परिवार में मचा कोहराम
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के मऊरशीदाबाद के किला गांव निवासी 24 वर्षीय तनिष्क हरियाणा प्रांत के सोनीपत में एक प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर आपरेटर था। परिजनों के मुताबिक 19 जनवरी को वह गांव आने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई। 25 जनवरी को तनिष्क के परिजन हरियाणा पहुंचे। जहां खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक जब वह स्टेशन पहुंचे। जहां जीआरपी से जानकारी हुई कि एक युवक का शव ट्रेक पर क्षतबिक्षत अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसकी फोटो से पहचान की। तनिष्क के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजन रोहतक पहुंचे। जहां मोर्चरी से शव परिजनों के सुपुर्द कियाा गया। परिजनों ने बताया कि हरियाणा प्रांत के खराबार थाने में तहरीर दी है। मृतक के जीजा राजीव कुमार कहना है कि जब उसके साले तनिष्क ने 20 जनवरी को उसके पास फोन किया था। उसने बताया कि घर जाने के लिए निकला था लेकिन आनंद बिहार पर किसी ने उसका मोबाइल व रुपए छीन लिए। उसी दिन रात फिर तनिष्क की काल किसी अन्य नंबर से आई। उसने बहादुरगढ़ जाने की बात कही। इसके बाद सम्पर्क नहीं हो सका। जीजा का कहना था उसके साथ अनहोनी हुई है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। 26 जनवरी को शव आते ही कोहराम मच गया। मृतक के पिता शेर सिंह, मां पूनम, बड़े भाई कुलदीप, अंशू, बहन पूनम अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी नहीं हुई थी।
Post Comment