×

लाभार्थी पलायन करने को मजबूर, मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कंपिल/फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला आजाद नगर में जहीर अहमद, मोहम्मद जमील, कल्लू, असलम खान, हबीब अहमद, लाल मोहम्मद समेत करीब दर्जन भर लोग पंद्रह वर्षों से रह रहे है। काफी समय पहले इन लोगों को डूंडा विभाग की ओर से जाँच के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए। नगर पंचायत की तरफ से वाटर सप्लाई दी गई। जबकि बिजली निगम से मकानों में बिजली कनेक्शन भी दिया गया। लोगों के आवागमन के लिए एक रास्ता भी है। आरोप है कि कुछ समय पहले उन लोगो से कुछ रसूखदार लोगो ने लाखों की डिमांड की थी। डिमांड पूरी न होने पर रास्ते को बंद करने की धमकी भी दी। इसके बाद रातों रात रसूखदारों के द्वारा ईंटों से रास्ता बंद कर दिया गया। जब सुबह लोगो ने दीवार खड़ी देखी तो गिरा दी और रास्ता को खोल दिया था। आरोप है रविवार को फिर कुछ रसूखदारों ने पहुँचकर कर लोगों से गाली गलौच की। बुलडोजर से रास्ता खुदबाकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए। जानकारी होने भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस पीड़ितों को ही हड़काकर बापस चली आई। जिससे परेशान होकर लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर दीवारों पर लगा दिए। इससे नगर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुँचकर पोस्टर हटवाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने पोस्टर हटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माँग की। इस दौरान पुलिस व लोगो की नोकझोक भी हो गई। पीड़ित असलम खान ने बताया कि यह लोग जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर वसूली करते है। जिसमें इनका साथ पुलिस भी देती है। और नगर में कई लोगों से अवैध वसूली भी की जा चुकी है। यह दबंग प्रवृत्ति के हैं। इसलिए इनके खिलाफ कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर जाँच करने के आदेश दिए गए है। पीड़ितों के साथ न्याय होगा।

Previous post

कटरी में चोरों का आतंक दो बंद घरों के टूटे ताले, लाखों का माल जेबर पार

Next post

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघटन का छोटे व्यापारियों के समर्थन में किय विरोध प्रदर्शन।

Post Comment

You May Have Missed