फिरोजाबाद।

सहायक मंडल आयुक्त आगरा ने शनिवार को थाना दक्षिण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही महिला संबंधी अपराधों की भी समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों पर कहा कि महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जानी चाहिए।
सहायक मंडल आयुक्त डॉ. कंचन कारण शनिवार को फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां उन्होंने अपराधों की समीक्षा करते हुए महिला अपराध की समीक्षा करते हुए महिला संबंधी अपराधों में तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने और प्रभावी विवेचना करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने होली के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद होली का पर्व है। संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पुलिस सुरक्षा के इंतजाम रहने चाहिए। लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें और मिल जुलकर होली के त्योहार को मनाने के लिए उन्हें जागरूक करें। महिला सुरक्षा पर सरकार का भी बहुत अधिक जोर है। ऐसे में यदि कोई पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर थाने आती है तो उसकी शिकायत को सुनें और उसकी समस्या के निराकरण का पूरा प्रयास करें। हर हाल में पीड़ित महिला को न्याय दिलाएं। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों के कार्य का अवलोकन कराया। महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *