ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद /सावन माह में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा क्लब में ‘तीज उत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें, मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान, सावन गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। गुंजन, दीपाली, चारुल और निशा ने स्वागत नृत्य किया। मीत, निहारिका, नीनू, डिंपल और रेनू ने शिव भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। गौरी, शिवांगी, नीतू, निक्की, निशा, तनु और रश्मि ने तीज महोत्सव पर मनमोहक नृत्य किया। निशा, मोना, नेहा, रश्मि, सपना और सोनिया ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि, महिला शक्ति विगत 25 वर्षों से सक्रिय है। रीना गर्ग ने बताया कि, तीज पर आधारित हाउजी गेम्स का आयोजन हुआ और कई सरप्राईज दिए गए।
प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने बताया कि, पूर्व अध्यक्षाएं हमारे ग्रुप की पहचान हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारा समूह सेवा कार्यों में निरंतर प्रगति कर रहा है। सरहद पर तैनात वीर सैनिकों के लिए ग्रुप द्वारा राखियां भी भेजी गईं। सावन और तीज के उत्सव को नृत्य, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल बीना चौहान, यूनिट निदेशक अनु बंसल सौम्या चौहान, रेनू अरोरा, शालू नरूला, ऊषा पाराशर, ऊषा पोरवाल, मंजू सिंह, आशा गर्ग, नीता गुप्ता व अन्य शामिल रहे।