ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद । जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित कार्यालय भगवान परशुराम शिविर पर संपन्न हुई। जिसमें, 5 वर्षीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद के सदस्य बनने के लिए शुल्क 201/- रुपए रखा गया।

जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि, जनपद फिरोजाबाद में प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर स्तर पर जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें, 201/-रु. शुल्क लेकर 5 वर्ष के लिए जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद की सदस्यता दी जायेगी। सदस्यता अभियान में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, महानगर अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गढ़ हिस्सा लेंगे और अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद से विप्र बंधुओ को जोड़ेंगे। जिस किसी को भी सदस्यता अभियान में भाग लेना है वह संगठन के पदाधिकारियो से संपर्क कर वही प्राप्त कर सदस्य बन सकता है।

बैठक में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी सहित संस्था के महामंत्री पंडित दिनेश वशिष्ठ, संगठन मंत्री पंडित विकास दुबे, युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे, जिला सचिव रवीश शर्मा, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पंडित लक्ष्मण तिवारी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित केशव पचौरी, पंडित राकेश राजोरिया, मीडिया प्रभारी पंडित प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, पंडित कमलेश शर्मा, पंडित प्रीति शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed