कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में 1108 कुण्डीय पीतांबरा महायज्ञ में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजा अर्चना कर लिया साधू संतों का आशीर्वाद। बोले, मां सबका कल्याण करें
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार



कन्नौज । शहर के बोर्डिंग मैदान में आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने पूजा अर्चना कर लिया साधू संतों का आशीर्वाद।सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता मे भाजपा सरकार पर कसा तंज। कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धूना में पुष्प की आहुति दी और यज्ञाधीश रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर कहीं आयोजन नहीं हुआ। उन्हें विश्वास है कि माई यहां की जनता का कल्याण करेगी और उनके भविष्य को बेहतर करेगी। साथ ही अच्छे रास्ते पर चलने का अशीर्वाद भी प्राप्त होगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यहां यज्ञस्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह दोपहर बाद करीब 12.40 मिनट पर यहां पहुंचे और सीधे यज्ञाधीश की धूनी में प्रवेश किया। उन्होंने यज्ञाधीश को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। यज्ञाधीश ने भी अखिलेश को माला पहनायी। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने धूनी में पुष्पों की आहुति दी और माता पीतांबरा की पूजा अर्चना की। इस दौरान यज्ञाधीश ने पूर्व मुख्यमंत्री को मां पीतांबरा की महिमा बतायी। यहां कुछ देर रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बाहर आने के बाद कहा कि यज्ञाधीश रामदास महाराज व उनके साथ तमाम साधु संत वैदिक व पौराणिक परंपराओं से जोड़ने के लिये कन्नौज की धरती पर पवित्र आयोजन कर रहे हैं। उम्मीद है कि माई का इनके माध्यम से पूरे कन्नौज के साथ-साथ प्रदेश व देश के लोगों को आशीर्वाद मिलेगा और उनके जीवन का कल्याण होगा। इस दौरान जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, गुड्डू सक्सेना, जय कुमार तिवारी बउअन, अनिल पाल, छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव भी साथ रहे।
Post Comment