प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा भिन्न-भिन्न जगहों से 2 नशे के सौदागरों को 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट
अनपरा सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध जनपद में चलाएं जा रहें अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.01.2024 को अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा 2 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जेल गए व्यक्ति का नाम 1. प्रमोद पनिका पुत्र राममिलन पनिका, निवासी वार्ड नं0- 08 डिबुलगंज, थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र को दुल्लापाथर बार्डर के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया 2. दीपक भारती पुत्र संतोष भारती, निवासी डिबुलगंज मस्जिद के नीचे वार्ड नं0- 08 डिबुलगंज, थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र को बिछड़ी लट्टा घाट के पास से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया (कुल 02 किलो 900 ग्राम) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।ईस कार्रवाई में मौजूद रहे।उ0नि0 रामसिंह यादव,उ0नि0 अवधेश सिंह यादव,.हे0 का0 रविशंकर बिन्द,का0 राजू कुमार, का0 अजीत कुमार, मौजूद रहे।।
Post Comment