**बागपत शहर के चमरावल रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। सदस्यता अभियान की जिला मॉनिटरिंग टीम के साथ हुई इस बैठक में तय किया गया कि बागपत की तीनों विधानसभाओं में 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता सदस्य बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान कहा कि जनपद में बूथ वार सदस्य बनाना है। सभी पदाधिकारी मिलकर सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। नए कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मनाए।जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान की जिला संयोजिका सरिता चौधरी ने बताया कि सभी 12 संगठनात्मक मंडलों के साथ-साथ विधानसभा वार संयोजक बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान को लेकर जिला व मंडल स्तर पर बैठक के बाद अब बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कि जायेगी।‌ सदस्यता अभियान में बनायी गयी मॉनिटरिंग टीम द्वारा उन्हें फोन के माध्यम से बूथ पर बैठक लेने जाने वाले पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बूथ पर बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।इस दौरान जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, प्रभात स्वामी, सोशल मीडिया के विधानसभा प्रभारी अक्षय चौधरी, सुनील दीक्षित, दिनेश कुमार‌, निशू राजपूत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *