ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शादी की खुशियों के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब तिलक समारोह के दौरान दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दूल्हे को दौरा पड़ते ही शादी के पंडाल मे अफरातफरी का माहौल हो गया। यह बात जब दुल्हन को पता लगी और दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को बरात वापस चली गई। छिबरामऊ कोतवाली की चौकी सिंकदरपुर गांव जयसिंहपुर निवासी एक ग्रामीण ने पुत्र की शादी थाना सौरिख के गांव हुसेपुर रौसेन निवासी एक युवती के साथ तय की थी। गुरुवार को युवक की बरात गांव में पहुंची। तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान दूल्हे को दौरा पढ़ने से बेहोश हो गया। यह देखकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बरात में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के लोग दुल्हन को मनाने में लगे रहे, लेकिन वह शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। शुक्रवार को दूल्हे व उसके परिजनों को छोड़कर बरात वापस चली गई। इलाके के कुछ प्रतिष्ठित लोग देर शाम तक वधू पक्ष के लोगों को मनाने में लगे रहे। सौरिख कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई सूचना नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *