ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज: प्रेमिका से दुल्हन बनने की प्रेम कहानी में उस वक्त ग्रहण लग गया जब शादी के दिन प्रेमी ने बारात लाने से इंकार कर दिया और घर से लापता हो गया।
कन्नौज शहर के हाजीगंज मोहल्ले की आसमा बानो की बेटी फ़रीबा की शादी 10 मई को थी। घर वालों ने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी। शादी के दिन दुल्हन और परिवार के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन न तो बारात आई, न दूल्हा आया और न ही डोली उठाई जा सकी। घर में शादी के इंतजार में लोग एक-एक कर चिंता में डूबते गए, लेकिन जब बारात की कोई खबर नहीं आई तो दुल्हन फ़रीबा ने अपने मंगेतर बिलाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। लड़की और लड़के के बीच में लंबे समय से प्रेम संबंध थे। और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के बीच संबंधों की वजह से घर में अक्सर विवाद होते रहते थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी और शादी के लिए तैयारी शुरू कर दी।आसमा बानो ने अपनी बेटी फ़रीबा और बिलाल की इंगेजमेंट करवाई थी और फिर शादी की तैयारी करने लगे थे। 10 मई को बारात आनी थी। शादी के लिए सभी तैयारियां घर वालों ने पूरी कर ली थीं। दहेज में दिए जाने वाले सामान, गहने और अन्य सामान सब कुछ आ चुका था। शादी वाले दिन प्रेमी ने अचानक शादी करने से मना कर दिया और घर छोड़कर भाग गया। इससे लड़की के परिवार को पूरी तरह से चौंका दिया और प्रेमी ने शादी की खुशियों को ग़म में बदल दिया।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *